करनाल जिले में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक कमेटी घरौंडा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने बताया कि 21 जुलाई को नगरपालिका संघ और फायर कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान अंकित राणा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। 11 अगस्त को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर भी योजना बनाई गई। कर्मचारियों ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित करने की मांग उठाई। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले दोनों कार्यक्रमों में बड़ी भागीदारी का निर्णय लिया गया।
Source: Source