हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में दो भाइयों पर दिनदहाड़े हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों भाई कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौट रहे थे। आरोप है कि ब्रेजा कार सवार युवकों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले खरखौदा के अस्पताल ले जाया गया और बाद में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें कई युवक हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायलों ने कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Source: Source