छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी कारोबारी महेंद्र गोयनका को कथित 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ से दो साल से फरार चल रहा था। मध्यप्रदेश पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर मध्यप्रदेश के एक विधायक परिवार से जुड़ी कंपनियों पर कब्जा करने का आरोप है। महेंद्र गोयनका पहले यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत थे। पुलिस अब मामले से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां कथित धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
Source: Source