अंबाला के साहा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शिकायतकर्ता संतराम ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह दवाई लेने के लिए घर से बाहर गए थे। दोपहर में उनका बेटा घर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, चेन सेट, चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपए नकद शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Source: Source