धरमजयगढ़ के कमोशीनडाड निवासी दिव्यांग गणेश यादव ट्राइसाइकिल नहीं मिलने से परेशान होकर हाथों के सहारे 25 किलोमीटर दूर जनपद मुख्यालय पहुंचे। गणेश यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। मामला सामने आने के बाद जनपद पंचायत के सीईओ ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्रता के अनुसार उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। इस घटना के बाद दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source: Source