गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0’ के तहत दुबई से संचालित एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस कार्रवाई में पांच शहरों से 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह 250 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी यूनिवर्सिटी का एमबीए छात्र भी शामिल है। आरोप है कि उसने पढ़ाई के दौरान कई बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराए थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और छिपाने के लिए किया जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेशी कनेक्शन और ठगी की रकम की जांच कर रही है। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Source: Source