गरियाबंद के एक युवक की जान रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों ने अद्भुत सूझबूझ और तत्परता से बचा ली। युवक के शरीर में पीठ की तरफ से एक तीर धंस गया था, जो पेट तक पहुंच गया था और आंतों को गंभीर क्षति पहुंचाई थी। मरीज को गंभीर हालत में मेकाहारा रेफर किया गया था, जहां जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने बिना देरी किए दो घंटे का इमरजेंसी ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक तीर निकाला और क्षतिग्रस्त अंगों की मरम्मत की। ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. मंजू सिंह ने किया। वर्तमान में मरीज खतरे से बाहर है और उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
Source: Source