जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण कई घर और दुकानें मलबे की चपेट में आ गईं। पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मिट्टी के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। कई वाहन भी मलबे में फंस गए और कुछ पलट गए। तस्वीरों में गाड़ियां पत्थरों और कीचड़ से ढकी हुई नजर आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। राहत और बचाव कार्य के लिए संबंधित टीमें सक्रिय हैं। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित इलाकों की निगरानी की जा रही है।
Source: Source