द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें सदस्यों और छात्रों के डेटा (परीक्षा डेटा सहित) के लीक होने की बात कही गई थी। संस्थान ने इन आरोपों को ‘झूठा, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण’ करार देते हुए स्पष्ट किया है कि उनका डेटाबेस पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार का कोई डेटा ब्रीच नहीं हुआ है। ICAI ने अपने छात्रों, सदस्यों और अन्य हितधारकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। संस्थान ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
Source: Source