IIIT-बेंगलुरु के 26वें दीक्षांत समारोह में 316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इस वर्ष संस्थान के एक इंटीग्रेटेड एम.टेक. छात्र ने 1.5 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे उच्चतम प्लेसमेंट पैकेज हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। स्नातक होने वाले छात्रों में इंटीग्रेटेड एम.टेक., एम.टेक., एम.एस. बाय रिसर्च और पीएचडी प्रोग्राम के विद्यार्थी शामिल थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए दो और मायनों में ऐतिहासिक रहा: एक, संस्थान को अपना 100वां पीएचडी स्कॉलर मिला और दूसरा, इसके पूर्व छात्रों (एलुमनाई) की संख्या 5,000 के पार पहुंच गई। संस्थान के निदेशक डॉ. देबब्रत दास ने स्नातक छात्रों को जीवन भर सीखने और जिम्मेदारी के साथ नवाचार (innovation) करने के लिए प्रेरित किया।
Source: Source