राजधानी में 10-20 रुपए के नए नोटों का एक बड़ा बंडल जब्त किया गया है। जांच में पता चला है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बैंकों से अवैध तरीके से नए नोट खरीदे जा रहे हैं और कमीशन लेकर उनकी सप्लाई की जा रही है। इसमें बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका सामने आ रही है। बड़े शहरों में शगुन और कई तरह के कार्यक्रमों में नए नोटों की मांग ज्यादा रहती है, जिसका फायदा उठाकर यह नेटवर्क सक्रिय है। जांच में यह भी सामने आया है कि पहले पुराने नोटों को बोरियों में भरकर बंगाल और ओडिशा के दलालों के पास भेजा जाता है। वहां बैंकों से इन्हें बदला जाता है और नए नोटों को पार्सल से दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस के साथ ही आयकर विभाग और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने भी जांच शुरू कर दी है।
: Source