बिहार के समस्तीपुर जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर भुट्टा चौक पर हुई। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे पुराना विवाद कारण माना जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही हैदर ने विवाद के दौरान जावेद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Source: Source