लुधियाना जिले के जगराओं स्थित एक हड्डी रोग अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, आरोपी अस्पताल के गेट से कार के अंदर आने के दौरान मिले मौके का फायदा उठाकर परिसर में दाखिल हुआ। उसने पहले एक एक्टिवा का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर अस्पताल के कर्मचारी सोनी की बाइक को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय केवल आम लोगों के चालान काटने में व्यस्त है। फिलहाल, पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
Source: Source