रायपुर के मोतीबाग गार्डन में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए नगर निगम कर्मचारी कृष दीप पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त सुमित के हाथ में भी चोटें आईं। घायल कृष दीप को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी हर्ष सोनी, नवीन सोनी और देव के साथ उसका करीब एक महीने पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद से ही उनके बीच रंजिश चल रही थी। हमलावरों ने गार्डन में पीड़ित को घेरकर पीछे से पकड़ा और चाकू से सीने, कंधे व पैर पर ताबड़तोड़ वार किए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
Source: Source