छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा (HDEO-26) का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। इसी दिन पीएटी/पीवीपीटी-26 प्रवेश परीक्षा भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक कराई जाएगी। रायपुर जिले में दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं में लगभग 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा सामग्री का वितरण 28 जून की सुबह 7 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
Source: Source