पानीपत के अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी दौरान गौरव गोयल ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी अशोक मेहता, संदीप गोस्वामी, हेमंत रोहिल्ला और गुलशन तलवाड़ ने सभी नामांकन प्राप्त किए। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। अब तक 30 से अधिक लोगों ने विभिन्न पदों जैसे प्रधान, उप प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। चुनाव 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उसी दिन शाम को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। इस चुनाव के बाद एक नई आरडब्ल्यूए गठित की जाएगी जो क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
Source: Source