रायपुर जिला न्यायालय परिसर में एक फर्जी वकील को गिरफ्तार किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। आरोपी कोर्ट परिसर में लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए फर्जी पहचान का उपयोग कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अलग-अलग नाम बताए, जिससे वकीलों का संदेह पक्का हो गया। तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध पहचान पत्र (Redacted) बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों की वैधता की जांच की जा रही है। खुलासा तब हुआ जब एक क्लाइंट का काम न होने पर उसने परिसर में हंगामा किया। आरोपी लंबे समय से कोर्ट में सक्रिय होकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में एक बड़े संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। आरोपी के पांच अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है। घटना के बाद से कोर्ट परिसर में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Source: Source