हरियाणा के 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने गंभीर बीमारियों और आर्थिक तंगियों को पीछे छोड़ते हुए विश्व योगासन चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से मुलाकात की और अपने प्रेरणादायक सफर को साझा किया। इनमें अस्थमा, हृदय रोग और कमजोर इम्युनिटी जैसी शारीरिक चुनौतियों से जूझने वाले युवाओं से लेकर सीमित संसाधनों में संघर्ष करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन धरोहर ‘योग’ आज विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रही है और यही युवा शक्ति ‘विकसित भारत-2047’ की असली ताकत है।
Source: Source