राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 20,798 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। चयनित उम्मीदवारों में 20,455 अभ्यर्थी नॉन-टीएसपी श्रेणी से हैं। वहीं, टीएसपी क्षेत्र से 343 उम्मीदवारों ने अगला चरण हासिल किया है। आयोग ने परिणाम के साथ पात्र अभ्यर्थियों की रोल नंबर सूची भी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान OMR शीट संबंधी निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की गई है। आयोग ने 1,744 अभ्यर्थियों को नियमों का पालन न करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया। अब चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई है। PET में सफल होने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग जल्द ही शारीरिक परीक्षा की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Source: Source