अबोहर के बस स्टैंड स्थित एक लॉटरी की दुकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती लॉटरी टिकट ले गए। दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कुछ देर के लिए ही दुकान से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्हें दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने दुकान में रखे बैग पर हाथ साफ किया। इस बैग में डेढ़ लाख रुपये की लॉटरी और 40 हजार रुपये नकद थे। कुल 1.90 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दुकान के पास घूमते देखे गए। दो युवक रात 8:01 बजे अंदर घुसे और चार मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। थाना नंबर-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Source: Source