हरियाणा के कैथल स्थित भगत सिंह कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का सिर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया और शरीर को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उसके पास कोई दस्तावेज या पहचान चिन्ह नहीं मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में तीन दिन तक रखने की व्यवस्था की है। यदि इस दौरान पहचान नहीं होती है तो आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source: Source