E20 यानी पेट्रोल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग वाला फ्यूल एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस फ्यूल के इस्तेमाल से कार के फ्यूल कैप पर चींटियां दिखाई देने लगती हैं। इस दावे ने लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने इस मामले में स्पष्टिकरण जारी किया है। कंपनी ने इन दावों को भ्रामक बताया है। BPCL के अनुसार E20 फ्यूल के कारण इस तरह की समस्या का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि चींटियों का आना अन्य कारणों से भी हो सकता है। ईंधन की गुणवत्ता और वाहन के रखरखाव का इस तरह की घटनाओं से सीधा संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी को बिना पुष्टि के सही नहीं माना जाना चाहिए। सरकार भी इथेनॉल ब्लेंडिंग को स्वच्छ ईंधन नीति का हिस्सा मानती है।
Source: Source