फतेहाबाद जिले में गोशाला प्रधान लीलाधर के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। गांव बनगांव की गोशाला के प्रधान पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है। युवती ने दो दिन पहले फतेहाबाद की एसपी निकिता खट्टर को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गोशाला प्रधान फरार चल रहा है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Source: Source