लुधियाना पंजाब विश्वविद्यालय की बीबीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में श्री औरोबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कॉलेज के चार स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। विश्वविद्यालय मेरिट सूची में रूबानी कौर ने 6वां स्थान, ईशा बजाज ने 8वां स्थान, निशु गर्ग ने 14वां स्थान तथा अर्शिया अरोड़ा ने 15वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) विशाल कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निरंतर सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण तथा कॉलेज की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है। कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन पद्म भूषण एसपी ओसवाल तथा सेक्रेटरी आरके रेवाड़ी ने भी स्टूडेंट्स और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।
Source: Source