लुधियाना के विश्वकर्मा टाउन स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन दरबार श्री बालाजी मंदिर में जेठा मंगलवार का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा। मुख्य सेवादार सुनील भल्ला रोमी और अविनाश सिक्का ने बाबा कुलवंत भल्ला से विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में गौरव छाबड़ा, उमेश मित्तल, वासु निझावन, लविश, सुरिंदर कुमार, रवि जैन, अश्वनी मल्होत्रा, सौरव कपूर और रोहित सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर परिसर ‘जय श्री बालाजी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजन ने वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी भक्तों के लिए दर्शन और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। जेठा मंगलवार की इस पावन बेला पर भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Source: Source