देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की बुकिंग को लेकर अराजकता और हिंसा का मामला सामने आया है। लाइन में खड़े युवक रोहित कुशवाहा को कुछ कथित दलालों ने जबरन खींचकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी सिपाही ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने सिपाही के साथ भी हाथापाई की और उनके हाथ में दांत काटकर वहां से फरार हो गए। इस घटना से रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पीड़ित के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source