हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के मालपुरा में रविवार सुबह एक कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कंपनी में गाड़ियों के लिए सोकर बनाए जाते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले एक महीने में इसी कंपनी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। दमकल विभाग स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
Source: Source