छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के भांटांगांव रिंग रोड पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना के चलते रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य करने के प्रयास शुरू किए। शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।
Source: Source