भारत के ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र में एक बड़ा क्रांतिकारी कदम उठाते हुए देश का पहला E85 फ्यूल (ईंधन) स्टेशन दिल्ली में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। देश की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने इस तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अपनी दो सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों, Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) वेरिएंट्स को भी प्रदर्शित किया है। नया E85 ईंधन, वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे E20 पेट्रोल की तुलना में बाजार में काफी सस्ता उपलब्ध है, जिससे वाहन चालकों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी। हालांकि, उपभोक्ताओं के मन में बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सस्ता ईंधन प्रदर्शन के मामले में भी E20 से बेहतर है? तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, E85 ईंधन में 85 प्रतिशत एथनॉले और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है, जो कार्बन उत्सर्जन को भारी मात्रा में कम करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मददगार है। लेकिन एथ्नॉल की मात्रा अधिक होने के कारण इसका माइलेज सामान्य पेट्रोल की तुलना में थोड़ा कम हो सकता है। यह ईंधन केवल उन्हीं वाहनों के लिए उपयुक्त है जिनके इंजन को विशेष रूप से फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के लिए डिजाइन किया गया है। भारत सरकार का यह कदम कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Source: Source