रोहतक में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की घटनाओं के लिए सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दोनों जिम्मेदार हैं। बतरा के अनुसार, हरियाणा सरकार पूरी तरह से दिल्ली से चल रही है और सीएम सैनी के पास एक चपड़ासी को सस्पेंड करने की भी शक्ति नहीं है। उन्होंने सीएम सैनी को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द मनोहर लाल खट्टर से अपना पिंड छुड़वा लें। बतरा ने सद्भाव यात्रा में भूपेंद्र हुड्डा को न बुलाए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को संगठन मजबूत करना होगा और इसके लिए वे राहुल गांधी से बात करेंगे। बतरा ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने अर्जुन चौटाला को भाषा की मर्यादा रखने की सलाह दी और कहा कि रोहतक किसी का गढ़ नहीं, जनता का गढ़ है।
Source: Source