रामपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक का उसके एक दोस्त के साथ निजी संबंध था, जिसका वीडियो उसने रिकॉर्ड कर लिया था और उसे सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। इसी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
Source: Source