जालंधर स्थित खलियों डू अकादमी में ब्लैक बेल्ट टेस्ट और फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो खलियों डू (मॉडर्न मार्शल आर्ट्स) एसोसिएशन इंडिया के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों के वर्ग में नैना, चारवी, एंजल हांडा और कृतिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में नमन, परवीन, आयुष, उर्वित, पार्थ हांडा, जिगर, आदित्य और सक्षम यादव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल फिटनेस इवेंट में सक्षम यादव ने पहला स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता, जबकि एंजल हांडा ने भी अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
Source: Source