छत्तीसगढ़ के बालोद में सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग जामड़ी पाटेश्वर धाम के निर्माण के विरोध सहित अन्य माँगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे और पुलिस के साथ हिंसक झड़प की। आंदोलनकारियों ने पुलिस के दो बैरिकेड्स तोड़ दिए और फिर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारी देर शाम तक कलेक्ट्रेट परिसर में डटे रहे। आदिवासी नेताओं का कहना है कि उनके पारंपरिक पूजा स्थलों पर अतिक्रमण किया जा रहा है और जामड़ी पाटेश्वर धाम के समर्थकों द्वारा उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता। पिछले दिनों तुएगोंदी गाँव में इस मामले में मारपीट और गिरफ्तारियाँ भी हो चुकी हैं। आदिवासियों का आरोप है कि प्रशासन उनके पक्ष में निष्पक्षता नहीं बरत रहा। पुलिस ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
Source: Source