अमृतसर में जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ने के साथ-साथ प्री-मानसून गतिविधियाँ लोगों को राहत देंगी। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जून के पहले 10 दिनों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। 11 से 20 जून के बीच दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और उमस में बढ़ोतरी होगी, हालाँकि हल्की बारिश जारी रह सकती है। अंतिम सप्ताह में यदि मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ा तो वह दस्तक दे सकता है, लेकिन गर्मी से पूरी राहत नहीं मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को आंशिक बादल और हल्की धूप रही। पहले सप्ताह में तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने के साथ गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश भी हो सकती है। दोपहर की तेज धूप अभी भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और उमस दोनों से बचने की सलाह दी है।
Source: Source