भिवानी जिले के लोहारू बस स्टैंड परिसर में 15.20 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का निर्माण शुरू हो गया है। नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने पूजा-अर्चना के साथ इस परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस टॉयलेट का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को स्वच्छ सुविधा प्रदान करना है। प्रधान ने बताया कि टॉयलेट की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। उप प्रधान प्रतिनिधि विपिन सैनी ने कहा कि इससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की नगरपालिका की योजना का हिस्सा है। उद्घाटन के अवसर पर पार्षद राजेश सैनी, महेश गांधी, अशोक सैनी, रोहताश लांबा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना की।
Source: Source