रोहतक जिले के महम स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट itiharyanaadmission.nic.in पर होगी। ITI महम में कुल 22 ट्रेड (इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग) उपलब्ध हैं। इनमें कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कंप्यूटर हार्डवेयर, टूल एंड डाई मेकर आदि शामिल हैं। कुल 688 सीटों पर दाखिले होंगे। आवेदन के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि शैक्षिक योग्यता और आरक्षण से जुड़ी प्रतियां अपलोड करनी होंगी। अधिक जानकारी के लिए दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
Source: Source