पंजाब के जालंधर की रहने वाली अनीश चावला ने JEE एडवांस 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 328 हासिल की है। इससे पहले उन्होंने JEE मेन में 99.997 परसेंटाइल के साथ AIR 86 प्राप्त की थी। अनीश के परिवार के सभी सदस्य – दादी, माता-पिता, नाना-नानी, मामा और बुआ – सभी डॉक्टर हैं। लेकिन अनीश ने अपने लिए इंजीनियरिंग की राह चुनी। उनकी सफलता का श्रेय वह सेल्फ स्टडी और नियमित मॉक टेस्ट को देते हैं। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनीश ने बोर्ड परीक्षाओं के बाद पूरा समय प्रैक्टिस और सेल्फ असेसमेंट में लगाया। उनकी मां डॉ. शिखा चावला ने बताया कि अनीश हमेशा से पढ़ाई में ध्यान देता था और उसने लक्ष्य योजनाबद्ध तरीके से हासिल किया। अब अनीश IIT में एडमिशन लेना चाहेंगे। परिवार में जश्न का माहौल है।
Source: Source