गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ के तहत 2289 करोड़ रुपये के विशाल साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 565 एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक 638 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही, सैकड़ों ‘म्यूल अकाउंट्स’ (गलत तरीके से इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खाते) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ये अकाउंट्स साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन डिजिटल ट्रांजैक्शन और साइबर फिशिंग के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुरू किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में कई बैंक खाता धारक, एजेंट और म्यूल अकाउंट मुहैया कराने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आम लोग अपने बैंक खाते किसी को भी शेयर न करें। यह ऑपरेशन देश भर में अपनी तरह का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड उजागर करने वाला माना जा रहा है।
Source: Source