पंजाब के जालंधर जिले के प्रशासनिक और न्यायिक परिसर (जिला कोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और परिसर को खाली करा दिया गया। बम स्क्वाड और एंटी-सबोटेज विंग की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। डॉग स्क्वाड (स्निफर डॉग) को भी मौके पर उतारा गया है। अब तक की गई तलाशी में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी को गंभीरता से लिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। फिलहाल, किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Source: Source