आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न जारी है। आरसीबी ने एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें विराट कोहली डांस फ्लोर पर अपने शानदार अंदाज में नाचते दिख रहे हैं। टीम ने वीडियो के साथ लिखा- ‘किंग कोहली का डांस फ्लोर पर मास्टरक्लास’। इस वीडियो में विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी जीत की खुशी सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। दोनों ने मिलकर डांस फ्लोर पर खूब धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पल को खूब पसंद कर रहे हैं और विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में प्रशंसा बरसा रहे हैं। विराट की यह मस्ती देखकर लगता है कि आरसीबी की यह जीत उनके लिए कितनी खास थी।
Source: Source