पंजाब के लुधियाना स्थित एक टूल निर्माण फैक्ट्री में रविवार देर रात जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इस घटना में सात से आठ मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। सोमवार सुबह तीन मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घायल मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी है। यह हादसा कंपनी की सुरक्षा नियमों की अनदेखी का नतीजा माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Source: Source