भिवानी में सोमवार को INLD ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड से निकले और लघु सचिवालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम घटने के बावजूद सरकार ने कीमतें नहीं घटाईं। INLD जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की बी टीम है और सही विपक्ष की भूमिका INLD निभा रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई नहीं रुकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग की।
Source: Source