NEET पेपर लीक और परीक्षा धांधली के काले साए ने मध्य प्रदेश की एक होनहार बेटी आकांक्षा का सपना तोड़ दिया। डॉक्टर बनने का सपना देख रही आकांक्षा जिंदगी की जंग हार गई। NSUI अध्यक्ष के सामने उसकी बेबस मां फूट-फूट कर रो पड़ी। मां ने कहा कि ‘मम्मी-पापा, माफ करना…’ कहते हुए आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी के चलते आकांक्षा जैसी कई प्रतिभाएं पिछड़ गई हैं। परिवार ने सरकार पर सख्त कार्रवाई और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। यह घटना NEET धांधली की सीबीआई जांच की मांग को और मजबूत कर रही है। विपक्ष ने इस मुद्दे को संसद और सड़कों पर उठाया है। छात्रों के परिजन मदद की गुहार लगा रहे हैं।
Source: Source