बालोद जिला मुख्यालय के रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मी के क्वार्टर से 2 लाख 12 हजार रुपये के जेवरात चोरी हो गए। पीड़िता रेखा देवहारी रेलवे में पॉइंट मैन के पद पर कार्यरत हैं। वह 28 मई को सुबह 8 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकल गई थीं। उनके पति चंद्रकांत देवहारी दीदी के घर गए हुए थे। दोपहर 12:30 बजे बिजली मिस्त्री के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। अलमारी और लॉकर खुले हुए थे, और लॉकर की चाबी बेड पर पड़ी थी। आशंका है कि चोरों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। जेवरात लॉकर में न रखकर प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें चोर ले गए। पुलिस और डॉग स्क्वाड ने मौके पर बारीकी से निरीक्षण किया। चोर क्वार्टर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने बेडरूम के दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर अलमारी-लॉकर खोलकर जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Source: Source