बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर पुणे से आई 01449 स्पेशल ट्रेन के महिला कोच में एक युवक का शव बेल्ट के सहारे लटका मिला। यह घटना शनिवार सुबह तब हुई जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और सफाई कर्मचारियों ने कोच में जाकर यह मंजर देखा। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए हैं और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक किस यात्रा के दौरान कोच में घुसा और उसकी मौत के असली कारण क्या हैं। अभी तक किसी परिवार ने किसी युवक के गुम होने की सूचना नहीं दी है। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
Source: Source