गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के मुख्य द्वार के सामने बने पार्क का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग उठी है। स्थानीय निवासी जितेंद्र सहरावत ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नामकरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके नाम पर पार्क का नामकरण होने से क्षेत्र के युवाओं को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी। नागरिकों ने इस मांग पत्र पर हस्ताक्षर कर एक मुहिम शुरू कर दी है। उनका मानना है कि इससे पार्क ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण बन जाएगा। लोगों ने नगर निगम से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द नामकरण करने की मांग की है। क्षेत्र में इस प्रस्ताव को लेकर काफी उत्साह है। प्रशासन अभी तक इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आशा जताई जा रही है कि जल्द ही सकारात्मक फैसला होगा।
Source: Source