फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बिजेन्द्र (28) पीड़िता का पड़ोसी है और उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। घटना 28 मई की शाम की है जब बच्ची पड़ोस के जन्मदिन समारोह में जा रही थी। देर तक लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को अपने घर ले जाता दिखा। कमरे में बच्ची नहीं मिली तो छत पर देखा तो वह पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी थी। होश में आने पर बच्ची ने रेप की बात बताई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता बिहार की रहने वाली है और पिछले 6 साल से अपनी मौसी के साथ रह रही थी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Source: Source