छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि जिले में पेयजल समस्या सबसे बड़ी चुनौती है, जिस पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इसी सत्र में मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रसिद्ध अमृतधारा जलप्रपात को और आकर्षक बनाया जाएगा, जिसमें कॉटेज, रेस्टोरेंट और फ्लावर प्लांटेशन विकसित किए जाएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए डेंजर जोन में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने जगन्नाथ मंदिर और फॉसिल्स पार्क को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की बात भी कही। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए मार्केट क्षेत्रों को व्यवस्थित करने की जरूरत बताई। स्पोर्ट्स क्लब के लिए जगह चिन्हांकित कर ली गई है। कलेक्टर ने जनकपुर में जल्द ही टीएल मीटिंग और जनदर्शन शुरू करने का भी ऐलान किया।
Source: Source