भारत और चीन के बीच बीजिंग में 35वीं WMCC (Working Mechanism for Consultation and Coordination) बैठक आयोजित की गई, जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सीमा प्रबंधन और शांति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष जताया और इसे द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। बातचीत के दौरान सीमा निर्धारण, प्रबंधन और सहयोग जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत ने ट्रांस-बॉर्डर नदियों पर विशेषज्ञ स्तर की बैठक जल्द आयोजित करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तर पर संपर्क और बातचीत जारी रखी जाएगी।
Source: Source