छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए गए विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। पुराने बस स्टैंड मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया प्रदेश का पहला रोड साइड ‘वंदे मातरम उद्यान’ अब बदहाल हालत में पहुंच गया है। यहां लगी मखमली घास सूख चुकी है और रखरखाव के अभाव में पूरा उद्यान उपेक्षित नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की लापरवाही के कारण यह पार्क अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है। जिस परियोजना को राहगीरों के लिए सुकून का स्थान बताया गया था, वह अब अनदेखी का शिकार हो गई है। इससे स्मार्ट सिटी के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Source: Source